गिरिडीह. शुक्रवार को गिरिडीह शहर के नगर थाना क्षेत्र के मकतपुर – शांति भवन रोड में कृष्णानगर निवासी गीता देवी नामक बुजुर्ग महिला से सोने का चेन और कंगन की ठगी करने वाले गिरोह के सदस्यों ने गिरिडीह के बाद धनबाद में भी दो महिलाओं को अपना निशाना बनाया और लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गए. ठगों ने धनबाद में शुक्रवार को रामेश्वर साहू के साथ बैंक मोड़ स्थित पुरानी बाजार में इसी तरह से ठगी की घटना को अंजाम दिया. यहां ठगों ने सोने की तीन अंगूठी सोने का बटन एवं चैन को ठग लिया. जबकि दूसरी घटना जिला परिषद गेट के पास हुई है जिसमें एक दुदानी दंपति के सोने की चार चूड़ी एवं एक चेन तथा दो अंगूठी को ठग लिया गया. इस घटना को गिरिडीह में अंजाम देने वाले ठगों के द्वारा किया गया.
