रांची और पटना के बाद अब धनबाद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया परिसर

क्राइम धनबाद

धनबाद. झारखंड की कोयला राजधानी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब धनबाद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली. रांची और पटना के बाद अब धनबाद कोर्ट को निशाना बनाने की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया. सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर के सभी 28 भवनों को तत्काल खाली करा लिया गया और न्यायिक कार्यों पर रोक लगा दी गई. सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में भारी पुलिस बल, डॉग स्क्वॉड और मेटल डिटेक्टर के साथ सघन तलाशी अभियान चला रहा है. गौरतलब है कि हाल ही में रांची सिविल कोर्ट और समाहरणालय को भी इसी तरह की धमकी मिली थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *