गिरिडीह. गिरिडीह – धनबाद मुख्य मार्ग पर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर जेल के समीप रविवार की शाम हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत होने के बाद मृतक के परिजनों और आक्रोशित लोगों ने मोहनपुर के समीप सड़क जाम कर दिया है. शव के साथ आक्रोशित लोग सड़क जाम कर विरोध – प्रदर्शन कर रहे है. सड़क जाम में काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल है. इधर सड़क जाम के कारण गिरिडीह – धनबाद मुख्य मार्ग दोनों और वाहनों की लम्बी कतार लग गयी है. सड़क जाम किये जाने की सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो सदलबल मौक़े पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे है. लेकिन लोग किसी की बात मानने को तैयार नहीं है. बता दें की मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर के समीप आज शाम दो बाईक के बीच हुई जोरदार टक्कर में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तुरुकडीहा निवासी संतोष मल्लाह नामक युवक की मौत हो गयी. जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है
