चतरा के जंगलों से दिल्ली भेजा जाएगा विमान का मलबा, लापता इंजन की तलाश में उड़ाए गए ड्रोन

झारखंड

चतरा. झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया स्थित पत्थरपनिया जंगल में हुए भीषण एयर एंबुलेंस हादसे के बाद अब मलबे को समेटने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. गुरुवार को क्षतिग्रस्त विमान के हिस्सों को ट्रैक्टर के जरिए सिमरिया लाया गया, जहाँ से इन्हें कंटेनर के माध्यम से दिल्ली भेजा जाएगा. गौरतलब है कि सोमवार को रांची से दिल्ली जा रहा यह एयर एंबुलेंस क्रैश हो गया था, जिसमें सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई थी. जांच के दौरान विमान के दो इंजनों में से एक इंजन अभी भी लापता है, जिसकी तलाश के लिए बुधवार को घंटों ड्रोन उड़ाए गए. एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इंवेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) और रेडबर्ड कंपनी की टीमों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और हादसे के तकनीकी कारणों की पड़ताल की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *