… और जब जाम में फंसे गिरिडीह के एसडीएम, गाड़ी से उतरे नीचे, डंडा लेकर करने लगे यातायात पुलिस का काम

गिरिडीह

गिरिडीह. गिरिडीह – पचंबा फोरलेन सड़क निर्माण कार्य के दौरान लगातार जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है. हर दिन पचंबा के इलाके में किसी न किसी क्षेत्र में जाम की समस्या से लोगों को दो-चार होना पड़ता है. सोमवार को भी पचंबा में भीषण जाम लग गया. इस जाम में गिरिडीह के एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते का वाहन भी फंस गया. फिर क्या, एसडीएम गाड़ी से नीचे उतरे और हाथों में डंडा लेकर करने लगे यातायात पुलिस का काम. आधे घंटे तक एसडीएम सड़क पर डंडा लेकर आवागमन को सुचारू रूप से चालू करवाने में जुटे रहे. प्रशासन के इस कार्यशैली से लोगों ने राहत की सांस ली और सड़क जाम में फंसे लोगों ने भी एसडीएम का धन्यवाद किया. हालांकि इस इस दौरान एसडीएम के कड़े तेवर भी नजर आए.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *