भैया-बहिनी पहाङ के समीप विभाग के द्वारा ट्रेंच खुदाई का किया विरोध
गिरिडीह. गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के गुमगी पंचायत के भैया-बहिनी पहाङ के समीप स्थित जमीन पर वन विभाग के द्वारा किये जा रहे ट्रेंच खुदाई का आज ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया है. इतना ही नहीं ग्रामीणों ने यह आरोप लगाया है कि विभाग के द्वारा जबरन उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है, जो बिल्कुल गलत है. सोमवार को जब सोमवार को जैसे ही विभाग के द्वारा ट्रेंच खुदाई करने का काम शुरू किया गया तो मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया और रास्ते में ही वन विभाग के कर्मियों को रोक दिया. ग्रामीणों का कहना था कि जिस जमीन पर विभाग के द्वारा ट्रेंच कटाई का काम किया जा रहा है, वह उनके पूर्वजों की जमीन है और इस जमीन पर वे लोग खेती-किसानी करते आ रहे हैं. बिना किसी सूचना के वन विभाग के द्वारा उक्त जमीन को वन विभाग की जमीन बता कर कब्जा करने की नियत से उसे अपने अंदर लेने का प्रयास किया जा रहा है. इस दौरान विभाग के कर्मियों और ग्रामीणों के बीच बहसा-बहसी भी हुई. जिसके बाद विभाग के द्वारा ट्रेंच कटाई का काम फिलहाल रोक दिया गया है. इधर विभाग के द्वारा ग्रामीणों के द्वारा किये जा रहे विरोध की जानकारी विभाग के उच्च अधिकारियों को दे दी गयी है. इस बाबत वनपाल अभीमित कुमार ने कहा कि ग्रामीणों के द्वारा जिस तरह से विरोध किया जा रहा है वि बिल्कुल गलत है. उक्त जमीन वन विभाग की है और इसके सारे कागजात विभाग के पास है. ऐसे में ग्रामीणों के द्वारा जबरन विभाग के द्वारा किये जा रहे कार्य को रोका जा रहा है, बताया कि इस संबंध में विस्तृत जानकारी विभाग के उच्च पदाधिकारियों को दे दी गयी है.
