गिरिडीह. गिरिडीह जिले के सरिया प्रखंड के श्रीरामडीह गांव में बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर आज ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर देखने को मिला. यन्हा सैकड़ों महिला-पुरुषों ने पक्की सड़क और भारी होल्डिंग टैक्स के विरोध में आगामी नगर पंचायत चुनाव के वोट बहिष्कार करने की घोषणा की.
