गिरिडीह. बगोदर थाना क्षेत्र के अटका में शुक्रवार को हुए सड़क दुर्घटना में एक छात्रा की मौत हो गयी थी जिसका शव बगोदर ट्रामा सेंटर में लाया गया था. लेकिन बगोदर ट्रामा सेंटर में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों के द्वारा हड़ताल पर होने के कारण शव का पोस्टमार्टम किए जाने से इनकार कर दिया गया था. इसके बावजूद परिजन पोस्टमार्टम बगोदर ट्रामा सेंटर से किए जाने की बात कह रहे थे, जहां दूसरे दिन भी शव बगोदर ट्रामा सेंटर में ही पड़ा रहा और आउटसोर्सिंग कर्मियों के द्वारा हड़ताल में रहने से पोस्टमार्टम कार्य नहीं हो पा रहा था. इसे लेकर शनिवार को परिजन आउटसोर्सिंग कर्मियों को लगातार पोस्टमार्टम किए जाने को लेकर अनुरोध कर रहे थे. करीब तीन-चार घंटे तक दोनों तरफ से सफल वार्ता नहीं होने पर परिजन आक्रोशित होकर अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ करने पर उतारू हो गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद बगोदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन में जुट गई है.
