“गिरिडीह की सड़कों पर बिखरी रंगों की छटा, कलाकारों ने दिखाई अपनी कला की झलक”

गिरिडीह

गिरिडीह. गिरिडीह ही सड़को पर शनिवार को बहुरंगी छटा बिखरी हुई थी, कही बिहू नृत्य का आनंद था तो कही शास्त्रीय संगीत की झलक. कहीं मणिपुरी ओडिशी का दृश्य उभरा हुआ था तो कही नागपुरी धुनों की थाप पर कलाकार थिरक रहे थे. यानि गिरिडीह की सड़को पर लघु भारत का दृश्य उतर आया था. जी हाँ यहाँ कला संगम की और से रंग यात्रा निकाली गयी थी. असल में इनदिनों गिरिडीह में अखिल भारतीय नृत्य एवं नाट्य महोत्साव कला संगम के बैनर तले किया गया है. इस आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों के कलाकार पहुँच कर सवेरा सिनेमा हॉल में अपनी कला का जादू बिखेर रहे है. गौरतलब है की गिरिडीह में पिछले 40 वर्षो से इस महोत्साव का आयोजन किया जा रहा है, इस बार भी आयोजन को भव्य रूप देनें की कोशिश की गयी है, तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव के तीसरे दिन आयोजन समिति की और से रंग यात्रा निकली गयी, जिसमे देश भर से जुटे कलाकार शहर का भ्रमण करते हुये अपने कला की नुमाईश की साथ ही लोगो में अपनी कला के प्रति लगाव जगाने का प्रयास किया. इस बाबत आयोजन समिति के सचिव सतीश कुंदन ने कहा की यह यात्रा कला के प्रति लोगो में रुझान जगाने के लिये आयोजित की गयी है .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *