शादी से पहले प्रेमी जोड़े का जंगल में मिला शव, घटनास्थल से मिली जहर की गोलियां और बाइक, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह

चतरा. चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र अंतर्गत लीलाजन नदी के पास लमटा जंगल में सोमवार देर शाम एक युवक और युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला. मृतकों की पहचान सदर थाना क्षेत्र के टीकर गांव की युवती और राजपुर थाना क्षेत्र के पांडेयमहुआ निवासी युवक के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार दोनों की अगले महीने शादी होने वाली थी. बीते शुक्रवार से दोनों लापता थे, जिसकी शिकायत सदर थाने में दर्ज कराई गई थी. सोमवार को जंगल गए चरवाहों ने दुर्गंध आने पर शवों को देखा और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल, कोल्ड ड्रिंक की बोतल और जहर की चार पुड़िया बरामद की हैं. परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई है, जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *