साइबर ठगों के खिलाफ गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार

गिरिडीह

दिनांक 16.02.2026 को पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह को प्रतिबिम्ब पोर्टल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की ताराटॉड थाना अन्तर्गत बड़कीटाड़ से जबरदाहा जाने वाली पक्की सड़क के किनारे काजु बगान में बैठ कर कुछ साइबर अपराधियों द्वारा फोन के माध्यम से ठगी किया जा रहा है। उपरोक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए डॉ बिमल कुमार, भा०पु०से०, पुलिस अधीक्षक गिरिडीह द्वारा आबिद खॉ, पुलिस उपाधीक्षक, साईबर थाना गिरिडीह के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा घटनास्थल पर छापामारी के दौरान तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर साईबर थाना कांड सं0-05/2026 दिनांक-16.02.2026 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने स्वीकारोक्ति ब्यान में बताया कि ये कई बैंकों का फर्जी APK file भेज कर एवं बैंक अधिकारी बन कर आम जनता को झांसे में लेकर उनके साथ साइबर ठगी किया करते थे।

> गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एंव पता

1. आशीष मंडल उम्र करीब 27 वर्ष पिता-भेखलाल मंडल ग्राम-नगर केश्वारी थाना-सरिया जिला-गिरिडीह

2. रंजीत कुमार मंडल उम्र करीब 26वर्ष पिता-बालकिशुन मंडल ग्राम-नगर केश्वारी थाना-सरिया जिला-गिरिडीह

3. रामेश्वर मंडल उर्फ रमेश मंडल उम्र करीब 29 वर्ष पिता कैलाश मंडल ग्राम पंचना थाना-अहिल्यापुर जिला-गिरिडीह

> बरामद सामानो का विवरण

1. मोबाइल 04

2. सिम 05

> अपराधिक इतिहास

रंजीत कुमार मंडल के पास प्राप्त मोबाइल नम्बर पर तीन ऑनलाइन शिकायत सं0-22710230035128, 23101220002128 एवं 32710230046848 दर्ज है।

रमेश मंडल साइबर ठगी के मामलों में पूर्व में जामताड़ा साइबर थाना कांड सं0-15/2023 में जेल जा चूके है एवं इनके मोबाइल फोन में प्राप्त मोबाइल नम्बरों पर विभिन्न राज्यों में कुल 26 कम्पलेन दर्ज पाया गया है।

> छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी:-

1. आबिद खों पुलिस उपाधीक्षक, साईबर थाना, गिरिडीह।

2. पु०नि० रामेश्वर भगत, थाना प्रभारी, साइबर थाना, गिरिडीह।

3. पु०नि० दिनेश कुमार, साइबर थाना, गिरिडीह।

4. पु०नि० चन्द्रनाथ उरांव, साइबर थाना, गिरिडीह।

5. स०अ०नि० गजेन्द्र कुमार, साइबर थाना, गिरिडीह।

6. आ0 63 कुँवर प्रताप सिंह, गिरिडीह।

7. आ0 26 राहुल कुमार, गिरिडीह।

8. पुलिस केन्द्र, गिरिडीह से प्राप्त अन्य सशस्त्र बल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *