रांची: पिठोरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई; पशु तस्करी और हमले का फरार आरोपी शेख मजीद गिरफ्तार

झारखंड

रांची. पिठोरिया थाना पुलिस ने मारपीट और पशु तस्करी के एक पुराने मामले में पांच महीने से फरार चल रहे नामजद आरोपी शेख मजीद को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. ग्राम चंदवे निवासी 32 वर्षीय शेख मजीद कांड संख्या 125/25 का मुख्य आरोपी है, जो अक्टूबर 2025 में हुई एक हिंसक घटना के बाद से ही पुलिस को चकमा दे रहा था. थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे धर दबोचा और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

यह मामला 22 अक्टूबर 2025 का है, जब पुलिस ने चंदवे चौक पर दो कंटेनरों से बांग्लादेश भेजे जा रहे 65 मवेशियों को जब्त किया था. इसी दौरान आरोपियों ने अपने दैनिक कार्य से लौट रहे कुणाल केसरी नामक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था. घटना के बाद पीड़ित ने थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप है और स्थानीय लोगों ने कानून-व्यवस्था के प्रति पुलिस की तत्परता की सराहना की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *