नगरपालिका चुनाव को लेकर प्रशासन की बड़ी तैयारी, 255 कर्मियों को दिया गया मतगणना का प्रशिक्षण

गिरिडीह

गिरिडीह. आगामी नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को निष्पक्ष और त्रुटिरहित संपन्न कराने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। मंगलवार को स्थानीय हनी हॉली ट्रिनिटी पब्लिक स्कूल में मतगणना सहायकों और पर्यवेक्षकों के लिए प्रथम जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में 255 कर्मियों को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मतगणना के नियमों और दायित्वों की बारीकी से जानकारी दी गई। इस दौरान सदर एसडीओ श्रीकांत विस्पुते ने खुद प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया और कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। मास्टर ट्रेनरों द्वारा कर्मियों को मतगणना हॉल के प्रोटोकॉल, प्रपत्र 19 भाग-1 के उपयोग और वैध-अवैध मतपत्रों की पहचान का व्यावहारिक डेमो भी दिया गया, ताकि मतगणना के दिन किसी भी प्रकार की भ्रम की स्थिति पैदा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *