नगर निगम चुनाव : शैलेन्द्र चौधरी को समर्थन देने वाला भाजपा नेता सह मेयऱ प्रत्याशी नागेश्वर दास ने दिया पार्टी से इस्तीफा

गिरिडीह

गिरिडीह. गिरिडीह में भाजपा के अंदर बगावत के शुर थमने का नाम नहीं ले रहा है. भाजपा के द्वारा मेयर पद के लिए डॉ. शैलेन्द्र चौधरी को उम्मीदवार बनाये जाने के बाद से लगातार पार्टी के अंदर बगावत देखने को मिल रहा है. पार्टी के तीन नेता कामेश्वर पासवान, नागेश्वर दास ओर प्रकाश दास ने पार्टी से बगावत कर चुनावी मैदान में उतर कर यह बता दिया है की पार्टी के अंदर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. दो दिन पूर्व भाजपा नेता नागेश्वर दास के द्वारा डॉ. शैलेन्द्र चौधरी को समर्थन दिलाने के बाद कुछ समय के लिए ऐसा लगा की पार्टी के शीर्ष नेताओं के द्वारा पार्टी से बगावत करने वाले नेताओं को मैनेज कर सब – कुछ ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है. लेकिन जब आज भाजपा नेता सह मेयऱ पद के प्रत्याशी नागेश्वर दास ने एक प्रेसवार्ता कर पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा कर डाली तो यह जाहिर हो गया की पार्टी के अंदर कुछ ठीक नहीं चल रहा है. नागेश्वर दास ने अपने आवास में प्रेसवार्ता कर बताया की पार्टी में सिर्फ धन – बल वाले लोगों की पूछ है. जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले नेताओं ओर कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया जा रहा है. उन्होंने कहा की मेयर पद के लिए पार्टी के द्वारा डॉ. शैलेन्द्र चौधरी को उम्मीदवार बना दिया गया. जो पार्टी का बिल्कुल ही गलत निर्णय है. उन्होंने कहा की पैसे के बल पर डॉ. शैलेन्द्र चौधरी को उम्मीदवार बना दिया गया. जब उन्होंने अपना नामांकन कराया तब से उनके ऊपर भाजपा के बड़े नेताओं के द्वारा प्रेसर दिया जाने लगा ओर दो दिन पूर्व एक बड़े भाजपा के नेता के द्वारा उनसे जबरन डॉ. शैलेन्द्र चौधरी को समर्थन दिलाया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *