ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को हराने के लिए भाजपा ने झोंकी ताकत, अमित शाह संभालेंगे कमान

नेशनल

पश्चिम बंगाल. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं को विश्वास है कि इस बार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में उनकी जीत निश्चित है. वह ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को हराने में कामयाब होगी. इसकी वजह अमित शाह की रणनीति को माना जा रहा है. भाजपा के एक नेता ने कहा है कि जमीनी स्तर पर 5 साल में भाजपा ने जो काम किया है, उसका करिश्मा इस बार बंगाल में जरूर दिखेगा. ममता बनर्जी की सरकार सत्ता से बेदखल होगी और भाजपा सत्ता में आयेगी. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में जोरदार मुकाबले की उम्मीद है. राज्य की मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. पार्टी के प्रमुख रणनीतिकार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रत्यक्ष नेतृत्व में बूथ स्तर से लेकर केंद्रीय वॉर रूम तक पार्टी ने अपनी ताकत झोंक दी है.2021 में 3 से 77 सीट का भाजपा ने तय किया सफरवर्ष 2021 के बंगाल विधानसभा चुनावों में भाजपा को पूरी उम्मीद थी कि वह चुनाव जीतकर सरकार बनायेगी, लेकिन वह 77 सीटें ही जीत पायी. हालांकि, यह भाजपा की बहुत बड़ी जीत थी, क्योंकि इसके पहले के चुनाव में पार्टी ने सिर्फ 3 सीट पर जीत दर्ज की थी. महज 5 साल में भाजपा ने बंगाल में 3 से 77 सीट का सफर तय किया. पार्टी मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभरी. 2026 चुनावों के लिए जमीनी स्तर पर चलाया अभियानवर्ष 2026 के बंगाल चुनावों में जुटी भाजपा नेताओं को विश्वास है कि वह जमीनी स्तर पर अपने अभियान, मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कारण हुए उथल-पुथल और तृणमूल में अंदरूनी खींचतान से उभरी कमजोरियों का फायदा उठाकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 15 साल के शासन को समाप्त करने में सफल होगी. अमित शाह ने किया था दावा- ममता सरकार को सत्ता से बेदखल करेंगेअमित शाह ने 30 दिसंबर को राजधानी कोलकाता में दावा किया था कि भाजपा आगामी चुनावों में दो-तिहाई बहुमत से जीत हासिल करके ममता बनर्जी सरकार को सत्ता से बेदखल कर देगी. चुनावी माहौल बनाते हुए अमित शाह ने सत्तारूढ़ टीएमसी पर हमला बोला. उन्होंने बंगाल में भ्रष्टाचार, कुशासन और घुसपैठियों के मुद्दे उठाये. ममता बनर्जी सरकार पर घुसपैठ को बढ़ावा देने का आरोपकेंद्रीय गृह मंत्री ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर चुनावी लाभ के लिए बांग्लादेशी घुसपैठ को बढ़ावा देकर राज्य की जनसांख्यिकी को ‘खतरनाक रूप से बदलने’ का गंभीर आरोप भी लगाया. अमित शाह ने वादा किया कि अगर भाजपा सत्ता में आयी, तो वह एक मजबूत ‘राष्ट्रीय सुरक्षा ग्रिड’ बनायेगी, जो पश्चिम बंगाल से घुसपैठ को पूरी तरह से समाप्त कर देगी. हुमायूं कबीर की पार्टी पहुंचायेगी ममता को नुकसानएक भाजपा नेता ने कहा कि विधानसभा चुनावों से पहले ममता बनर्जी पर दबाव बढ़ता जा रहा है, क्योंकि हुमायूं कबीर के नयी पार्टी बनाने के बाद तृणमूल के भीतर दरारें चौड़ी होती जा रही हैं. कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हाल ही में हुई मुलाकात ने भी राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है. उधर, तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी ने दावा किया है कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार 5 साल पहले की तुलना में कम से कम एक सीट अधिक जीतेगी. बंगाल चुनाव 201 6 और 2021 के परिणामवर्ष 2021 में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने 294 सदस्यीय सदन में 216 सीट पर जीत दर्ज की थी, जो वर्ष 2016 में हुए बंगाल विधानसभा चुनावों में टीएमसी को मिली सीटों की तुलना में 5 सीट अधिक थी. भाजपा को वर्ष 2021 के चुनाव में 77 सीट पर जीत मिली थी, जबकि वाम-कांग्रेस गठबंधन का खाता भी नहीं खुला था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *