Blog

ईरान पर अमेरिका का बड़ा प्रहार: ट्रंप का दावा—हवाई हमले में ध्वस्त किया ईरान का सबसे ऊंचा पुल; 8 नागरिकों की मौत

तेहरान/वाशिंगटन. ईरान के खिलाफ जारी सैन्य कार्रवाई में अमेरिका ने अब नागरिक और औद्योगिक ढांचों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार देर रात दावा किया कि अमेरिकी हवाई हमलों में ईरान के सबसे ऊंचे और प्रतिष्ठित B1 सस्पेंशन ब्रिज को नष्ट कर दिया गया है। तेहरान और करज […]

Continue Reading

कोलकाता: सनराइजर्स हैदराबाद की सीजन की पहली जीत; केकेआर को 65 रनों से दी करारी शिकस्त, क्लासेन और अभिषेक चमके

कोलकाता. ईडन गार्डन्स के मैदान पर गुरुवार को खेले गए आईपीएल 2026 के रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 65 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। हेनरिक क्लासेन और अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी के बाद जयदेव उनादकट की अगुवाई में गेंदबाजों के सटीक प्रदर्शन के दम पर […]

Continue Reading

पश्चिम बंगाल: चुनाव से पहले ‘वोटर लिस्ट’ पर संग्राम; मालदा से कूचबिहार तक उग्र प्रदर्शन, NH-12 और NH-27 जाम

कोलकाता/मालदा. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के प्रथम चरण के मतदान से महज तीन सप्ताह पहले राज्य ‘वोटर लिस्ट’ विवाद की आग में झुलस उठा है। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर नाम काटे जाने के विरोध में गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को बंगाल के कई जिलों में हिंसक प्रदर्शन हुए। […]

Continue Reading

वॉशिंगटन: ट्रंप ने अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त; ‘एपस्टीन फाइल्स’ और ‘लीक विवाद’ बनी विदाई की वजह

वॉशिंगटन. अमेरिकी राजनीति में एक बड़ा उलटफेर करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में से एक, अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी को पद से बर्खास्त कर दिया है। फरवरी 2025 में नियुक्त हुईं 60 वर्षीय बॉन्डी का कार्यकाल महज 14 महीनों में ही विवादों के साथ समाप्त हो गया। व्हाइट हाउस में […]

Continue Reading

लातेहार: उग्रवादी सुरेंद्र लोहरा का आत्मसमर्पण; 5 लाख के इनामी ने छोड़ी हिंसा, मुख्यधारा में ‘नई दिशा’ से प्रभावित होकर वापसी

लातेहार (चंद्रशेखर सिंह). झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति ‘नई दिशा’ से प्रभावित होकर उग्रवाद के रास्ते पर भटके एक और युवक ने मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है. प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जे.जे.एम.पी. (JJMP) के सक्रिय सदस्य और 5 लाख रुपये के इनामी सुरेंद्र लोहरा उर्फ विनोद लोहरा ने गुरुवार को पुलिस और […]

Continue Reading

ओरमांझी: चुटुपालु घाटी में भीषण सड़क हादसा; दूध टैंकर और हाइवा की टक्कर में चालक की मौत, घंटों चला रेस्क्यू

ओरमांझी (रोहित लाल). रांची-रामगढ़ उच्च पथ पर चुटुपालु स्थित सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल के समीप बुधवार दोपहर 3 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रांची की ओर जा रहे ईंट लदे एक हाइवा (JH 09AK 1636) को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार दूध टैंकर (UP 32RT 2978) ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भिड़ंत में […]

Continue Reading

रांची: राजधानी में ‘ऑटो गैंग’ का आतंक; मंदिर जा रहे भाइयों को पहले मारी टक्कर, फिर पीटा और सोने का लॉकेट लूटा

रांची (राजेश वर्मा). झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक ऑटो चालक और उसके पिता पर दो युवकों को जानबूझकर टक्कर मारने, उनके साथ मारपीट करने और सोने का लॉकेट लूटने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले में काली नगर निवासी दीपू राय ने […]

Continue Reading

पश्चिमी सिंहभूम: जैतगढ़ में नर हाथी की संदिग्ध मौत; करंट लगने की आशंका, वन विभाग ने शुरू की जांच

चाईबासा/जगन्नाथपुर. पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर अनुमंडल अंतर्गत जैतगढ़ थाना क्षेत्र में एक नर हाथी की मौत का मामला सामने आया है। गुरुवार सुबह कोल्हान वन क्षेत्र के मानिकपुर गांव में ग्रामीणों ने एक विशालकाय हाथी को खेत के पास मृत अवस्था में देखा, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना […]

Continue Reading

जमशेदपुर: 10 लाख खर्च और 30 साल का इंतजार, फिर भी ‘इलाज’ को तरस रहा पुलिस अस्पताल; इमारत चकाचक, डॉक्टर नदारद

जमशेदपुर (श्याम झा). बड़े दावों और 30 साल के लंबे इंतजार के बाद 3 अक्तूबर 2025 को शुरू किया गया साकची का जिला पुलिस अस्पताल महज पांच महीनों में ही खुद ‘अवसाद’ का शिकार हो गया है। साकची शीतला मंदिर के पास स्थित इस अस्पताल की इमारत तो चमका दी गई है, लेकिन इसके भीतर […]

Continue Reading

रामगढ़: पतरातू पावर प्लांट में दूसरे दिन भी काम ठप; नई मजदूरी दर लागू करने की मांग पर अड़े हजारों मजदूर

रामगढ़ (अजय कुमार). झारखंड के रामगढ़ जिले के पतरातू स्थित निर्माणाधीन पावर प्लांट में मजदूरों का व्यापक आंदोलन गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा. अपनी मांगों को लेकर हजारों की संख्या में श्रमिकों ने प्लांट के मुख्य द्वार को पूरी तरह जाम कर दिया, जिससे पावर प्लांट के अंदर चल रहे सभी निर्माण और […]

Continue Reading