गिरिडीह. गिरिडीह जिले के बगोदर से डुमरी की ओर जा रही एक टैंकर का ब्रेक फेल होने के कारण दो बाइक सवार को चपेट में लेते हुए बेको पेट्रोल पंप के पास खड़े एक ट्रक में जबरदस्त टक्कर मार दी. जिससे चालक को गंभीर चोट आई है. इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त टेंकर में फंसे चालक को बाहर निकाल कर निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए ले जाया गया है. बताया जाता है कि करीब दो किलोमीटर तक ट्रक का ब्रेक फेल होने के कारण असंतुलित होकर दो बाइक सवार को भी चपेट में लिया है. जिससे मामूली चोट आयी है. चालक को भी चोट आई है.
