निर्मला सीतारमण. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2026-27 के आम बजट को मंजूरी दे दी है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कुछ देर में बजट पेश करेंगी. केंद्रीय बजट 2026-27 पर समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि यह रिफॉर्म बजट नहीं, बल्कि ‘डिफॉर्म बजट’ है. यह बजट देश की सिर्फ 5% आबादी के लिए है. बीजेपी सिर्फ अपने लोगों को ही फायदा पहुंचाने की कोशिश करती है. संसद भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है. बजट को मंजूरी मिलने के बाद थोड़ी देर में निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश करेंगी. राष्ट्रपति भवन कार्यालय ने एक्स पर बताया कि केंद्रीय बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने राष्ट्रपति भवन पहुंचीं. राष्ट्रपति ने बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री और उनकी टीम को शुभकामनाएं दीं. बजट को राष्ट्रपति से मंजूरी मिल गई. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद भवन पहुंच चुकीं हैं. यहां कैबिनेट की बैठक होगी.
