रांची. नगर निगम चुनाव को लेकर बिगुल बज गया है. 23 फ़रवरी को मतदान होगा ओर 27 फरवरी मतगणना होगी. राज्य में कुल 48 नगरपालिका में निर्वाचन प्रस्तावित, 9 नगर निगम, 30 नगर परिषद,19 नगर पालिका के लिए चुनाव होगा. गैर दलीय आधार पर चुनाव होगा. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन के लिए मतदाता सूची का विखंडन किया गया. कुल वोटर 43 लाख 33 हजार 574 , जिसमें पुरुष 25 लाख, महिला 21 लाख, तृतीय वर्ग के लिए 144 वोटर. कुल 4304 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. विधि व्यवस्था को लेकर बैठक हो चुकी है, वोटिंग, मतगणना और स्ट्रांग रूम के लिए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किया गया है
ऑब्जर्वर का भी प्रावधान किया गया है, जो निगरानी रखेंगे. मतपत्र और मतपेटिका के द्वारा चुनाव करवाया जाएगा. जिला स्तर से मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. जहां भी मतदान होना है , सुनिश्चित होगा कमजोर वर्ग के मतदाता निर्भीक होकर मतदान करेंगे, नोटा का प्रावधान नहीं.
आज से आदेश आचार संहिता नगर निगम परिषद में लागू. प्रत्याशियों के व्यय के लिए निर्धारण किया गया है
नामांकन . 29 जनवरी से 4 फरवरी तक होगा
नाम निर्देशन स्क्रुटनी की समीक्षा 5 फरवरी को होगी
नाम वापस लेने की तारीख 6 फरवरी
चुनाव चिन्ह का आवंटन 7 फरवरी को होगा
मतदान 23 फरवरी को होगा
मतगणना 27 फरवरी को होगा
संवेदनशील बूथ 2448
अतिसंवेदनशील बूथ 896
