दरभंगा में पुलिस पर फेंके गए पत्थर, गुस्साए लोगों पर लाठीचार्ज, जानिए क्या है मामला

बिहार. बिहार के दरभंगा जिले में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया. लोगों ने बीच रोड पर टायर जलाकर रोड ब्लॉक कर दिया. इसके साथ ही पुलिस पर जमकर पत्थरबाजी भी की. लेकिन बवाल बढ़ता देख पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया. मजबूरन […]

Continue Reading

किसी भी जाति का हो सकता है संघ प्रमुख, मोहन भागवत ने कहा

मुंबई. मुंबई में आयोजित ‘मुंबई व्याख्यानमाला’ के दूसरे दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने संघ प्रमुख के पोस्ट को लेकर अपनी राय रखी. जाति के सवाल पर भागवत ने कहा कि संघ में किसी भी जाति का व्यक्ति सर्वोच्च पद तक पहुंच सकता है. संघ के एक्स हैडल से इस संबंध में […]

Continue Reading

बंगाल के वोटरों को चुनाव आयोग से मिली बड़ी राहत, SIR के लिए अब मान्य होगा स्थायी निवास प्रमाण पत्र

कोलकाता. स्थायी निवास प्रमाण पत्र या अधिवास प्रमाण पत्र प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता सहित राज्य प्रशासन को निर्देश दिया है. उन्होंने कहा है कि यह प्रमाण पत्र आम जनता को शीघ्रता से उपलब्ध कराया जाए. उन्होंने इस मुद्दे पर […]

Continue Reading

ममता बनर्जी सरकार का ऐतिहासिक फैसला, बदल दिया मुर्शिदाबाद विश्वविद्यालय का नाम

पश्चिम बंगाल. पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने मुर्शिदाबाद विश्वविद्यालय का नाम बदलकर मुर्शिदाबाद महाराजा कृष्णनाथ विश्वविद्यालय, बहरमपुर करने का रास्ता साफ कर दिया है. शनिवार को विधानसभा में मुर्शिदाबाद विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2026 को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया. इस निर्णय को सत्तापक्ष के साथ-साथ विपक्ष का भी समर्थन मिला. बंगाल विधानसभा […]

Continue Reading

लड़की को भगा ले जाने का बदला? अलीगढ़ में युवक का अपहरण, यूपी पुलिस ने बचाया

उत्तर प्रदेश. पुलिस ने अपहरण के महज पांच घंटे के भीतर एक युवक को सकुशल बरामद कर लिया. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के गोंडा थाना क्षेत्र में युवक संजय कुमार का अपहरण किया गया था. पुलिस के मुताबिक, संजय कुमार एक युवती के साथ घर से भाग गया था. इससे नाराज होकर लड़की के […]

Continue Reading

पटना में बनेगा एयरपोर्ट जैसा रेलवे टर्मिनल, हार्डिंग पार्क प्रोजेक्ट पर 400 करोड़ होंगे खर्च, जंक्शन की भीड़ से मिलेगी मुक्ति

पटना. पटना के हार्डिंग पार्क में बनने वाला पैसेंजर ट्रेन टर्मिनल राजधानी के रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को नई पहचान देने की तैयारी में है. पूर्व मध्य रेल ने इसके निर्माण को लेकर डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. अप्रैल से निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है और इस पूरी परियोजना पर करीब […]

Continue Reading

सोना लुटेरा प्रिंस के एनकाउंटर पर हुआ बड़ा खुलासा, ओडिशा से बिहार तक फैला था नेटवर्क

बिहार. शुक्रवार को पुलिस एनकाउंटर में मारा गया सोना लुटेरा प्रिंस तीन दिन पहले पटना आया था. उसने आलमगंज में त्रिलोकी उर्फ रिशु से मुलाकात की और फिर दानापुर में अपने एक करीबी से मिलने के बाद वैशाली वापस लौट गया. इस दौरान उसने कदमकुआं इलाके के कुख्यात सोनू पटेल के एक खास व्यक्ति से […]

Continue Reading

इवनिंग वॉक बनी आखिरी सैर, सरायकेला में बेकाबू बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत, पोती गंभीर

सरायकेला. सरायकेला-राजनगर मार्ग पर कोलाबाडिया के समीप शनिवार की शाम हुए सड़क हादसे में इवनिंग वॉक कर रही एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी पोती गंभीर रूप से घायल हो गयी. मृतका की पहचान कोलाबाडिया निवासी तारु दास (60) के रूप में हुई है. घायल पोती नेहा दास (12) का इलाज सरायकेला सदर […]

Continue Reading

बिहार में अप्रैल 2026 से शुरू होगी जनगणना, 45 दिनों में पूरा होगा घर-घर सर्वे का काम

बिहार. बिहार में होने वाली जनगणना को लेकर राज्य सरकार ने आधिकारिक रूप से तारीखों की घोषणा कर दी है. डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बताया कि बिहार में जनगणना का काम दो फेजों में किया जाएगा. इसकी कुल अवधि करीब 45 दिन होगी. यह जिम्मेदारी राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के जनगणना विभाग को […]

Continue Reading

बिहार के 9 लाख सरकारी कर्मचारियों को राहत, मेडिकल इमरजेंसी में कैशलेस इलाज को मिली मंजूरी

बिहार. बिहार सरकार ने अपने कर्मचारियों और जन प्रतिनिधियों के लिए राहत का पिटारा खोल दिया है. राज्य के करीब 9 लाख सरकारी सेवकों और पेंशनभोगियों के लिए अब गंभीर बीमारी या अचानक आई मेडिकल इमरजेंसी के समय अस्पताल में पैसे की चिंता करने की जरूरत नहीं होगी. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा में घोषणा […]

Continue Reading