सरिया/गिरिडीह. सरिया प्रखंड के हजारीबाग रोड स्टेशन पर रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 20887/88) के ठहराव का विधिवत शुभारंभ हो गया है. सोमवार को बगोदर विधायक सह सचेतक नागेन्द्र महतो ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर गंतव्य की ओर रवाना किया. इस ऐतिहासिक क्षण पर स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखा गया. विधायक नागेन्द्र महतो ने इस सुविधा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि इस ठहराव से क्षेत्र के व्यापारियों, तीर्थयात्रियों और छात्रों को रांची व वाराणसी आने-जाने में काफी सुगमता होगी, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी.
