करीब डेढ़ वर्षो बाद सुलझी छोटू हत्याकांड की गुत्थी, दो युवक गिरफ्तार

गिरिडीह

हत्या में प्रयुक्त किये गए चाकू व बाईक बरामद, पुरानी रंजिश में की गयी थी छोटू की हत्या, साथ में बैठ कर गांजा पीने के दौरान हुआ था विवाद,

गिरिडीह. गिरिडीह की मुफस्सिल थाना पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में सफलता हासिल की है. पुलिस ने इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. जिनमें मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बरवाडीह निवासी रहबर अंसारी उर्फ़ छोटू उर्फ़ छोटे ओर शमीम अंसारी उर्फ़ अफसर उर्फ़ लंगड़ा शामिल है. इन दोनों के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त की गयी धारधार चाकू ओर बाइक को भी बरामद किया गया है. उक्त आशय की जानकारी एसडीपीओ जितवाहन उरांव ने दी.

क्या है पुरा मामला :

यह पूरा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हेठलापीठ का है. बता दें की 6 नवंबर 2024 को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हेठलापीठ निवासी छोटू दास नामक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई थी और छोटू का शव मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिमरियाधौड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र के पीछे खून से लतपथ पाया गया था. इस हत्याकांड के मामले को लेकर मृतक छोटू दास की पत्नी धनेश्वरी देवी अपने मुफस्सिल थाना में लिखित आवेदन देकर नौ लोगों के खिलाफ साजिश के तहत हत्या करने का मामला दर्ज कराया था. पुलिस को दिए गए आवेदन में उस वक्त छोटू की पत्नी धनेश्वरी देवी ने बताया था कि उसका मायके बेंगाबाद थाना क्षेत्र के पतरोड़ीह में है और पर्व – त्यौहार व अन्य कोई काम होने पर वह अपने पति के साथ अपने ससुराल हेठलापीठ आती थी और एक-दो दिन रहने के बाद वह अपने मायके पतरोडीह लौट जाती थी. धनेश्वरी देवी ने राजेश दास, राजेंद्र दास, किशुन दास, रीतलाल दास, बबलू दास, अर्जुन दास, खेमन दास ओर विजय दास के खिलाफ अक्सर उसके पति के साथ झगड़ा ओर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए उसके पति के हत्या करने का आरोप लगाया था. जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई.

पुलिस ने हर एंगल से शुरू की जांच, तो सच्चाई आई सामने, सुलझ गयी हत्याकांड की गुत्थी

इस घटना के बाद जब छोटू दास की पत्नी धनेश्वरी देवी ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर नौ लोगों के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाया तो पुलिस ने हर एंगल से मामले की जांच – पड़ताल करनी शुरू की. घटना के बाद एसपी के द्वारा एक टीम का गठन किया गया था. जिसमें थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों को शामिल किया गया. जब थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ओर उनकी टीम ने मामले की छानबीन शुरू की तो पुरे हत्याकांड के पीछे की साजिश का पर्दाफाश हो गया ओर पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया. जिनके पास से पुलिस ने हत्या की घटना को अंजाम देने में इस्तेमाल की गयी एक बाईक ओर चाकू को बरामद कर लिया. दोनों गिरफ्तार हत्यारोपियों ने यह स्वीकार किया की छोटू के साथ उनदोनों का साथ में बैठ कर गांजा पीने के दौरान विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों ने छोटू की हत्या की साजिश रची ओर फिर उसकी हत्या कर दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *