कोहरे की चादर में लिपटा रहा शहर, ठंड से आम-जनजीवन हुआ प्रभावित

गिरिडीह

गिरिडीह. लगातार बढ़ रही ठंड से आम-जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है. ठंड के कारण सबसे अधिक परेशानी दिहाड़ी मजदूरों को हो रही है. बुधवार को पूरा शहर 9 बजे सुबह तक कोहरे की चादर में लिपटा रहा. कोहरे के कारण आम – जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया. वाहन चालकों को अपनी गाड़ी की लाईट जला कर वाहन चलाना पड़ा. वहीं ठंड बचाव के लिए कई जगह लोग अलाव तापते नजर आए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *