CNLU Patna Student Death: चाणक्य लॉ यूनिवर्सिटी के छात्र ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लड़की का जिक्र

क्राइम

पटना. बिहार की राजधानी पटना स्थित प्रतिष्ठित चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (CNLU) में LLM के अंतिम वर्ष के छात्र मयंक राज ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार दोपहर की है, जिसके बाद छात्र को मेदांता अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस को मृतक के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें एक लड़की का उल्लेख है। हालांकि, मयंक के परिजनों ने साजिश की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने आईफोन और आईपैड समेत कई दस्तावेज जब्त कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *