बर्फीली हवाओं का कहर, 4 से 6 जनवरी तक कंपायेगी सर्दी, 15 जिलों के लिए येलो अलर्ट

झारखंड

झारखंड.  मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवा के कारण अगले दो से तीन दिन झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है. आईएमडी ने घने कोहरे के लिए अलर्ट जारी किया है.भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने झारखंड के 15 जिलों में अगले दो दिनों तक घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के अनुसार, चार जनवरी को सुबह 8:30 बजे तक गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

राज्य में सबसे ठंडा स्थान गुमला

आईएमडी के अनुसार झारखंड में सबसे ठंडा स्थान गुमला रहा, जहां तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस था, इसके बाद डाल्टनगंज और पाकुर में 8.3 डिग्री सेल्सियस और खूंटी में 9.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. झारखंड की राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

अगले तीन दिनों में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट की संभावना

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है, लेकिन उसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले तीन दिनों में इसमें तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है. उन्होंने कहा, चार जनवरी से छह जनवरी तक तापमान में गिरावट आने की संभावना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *