कोलंबो. श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने संसद में खुलासा किया कि उनकी सरकार ने दो अमेरिकी फाइटर जेट्स को मत्ताला एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति नहीं दी। ये विमान मिसाइलों से लैस थे। दिसानायके ने स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय दबाव के बावजूद श्रीलंका अपनी तटस्थ नीति पर कायम रहेगा और किसी भी शक्ति के सामने नहीं झुकेगा। यह फैसला हिंद महासागर में बढ़ते अमेरिकी-ईरानी तनाव के बीच लिया गया है।
