चाईबासा में कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू: 31 मार्च को राहुल गांधी करेंगे शिरकत

झारखंड

चाईबासा. झारखंड के चाईबासा में कांग्रेस पार्टी के ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आगाज 22 मार्च से हो गया है. प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना और भविष्य के लिए नया नेतृत्व तैयार करना है. शिविर के समापन सत्र में 31 मार्च को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी विशेष रूप से शामिल होंगे, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है.

इस प्रशिक्षण शिविर में झारखंड के 25 और ओडिशा के 35 नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हिस्सा ले रहे हैं. कार्यक्रम के दौरान नेतृत्व क्षमता, जनसंपर्क और राजनीतिक रणनीति पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे. प्रशिक्षण की खास बात यह है कि इसमें जिलाध्यक्षों को दो दिनों का ‘फील्ड विजिट’ भी कराया जाएगा, ताकि वे सीधे जनता से संवाद कर जमीनी समस्याओं को समझ सकें. शिविर में के. राजू, अजय कुमार लल्लू, भक्त चरणदास और शशिकांत सेंथिल जैसे दिग्गज नेताओं के साथ-साथ झारखंड के कई वरिष्ठ विधायक और पदाधिकारी बतौर प्रशिक्षक शामिल होकर कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *