मेयर व वार्ड पार्षद पद के लिए कई प्रत्याशियों ने किया नामांकन
गिरिडीह. नगर निगम चुनाव में आज नामांकन के अंतिम दिन समाहरणालय में जंहा मेयर पद के लिए वंही प्रखंड कार्यालय में वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन करने के लिए कई प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और नामांकन किया. इसी क्रम में आज समाहरणालय में मेयर पद के लिए अर्जुन बैठा, कामेश्वर पासवान, प्रकाश दास, दयानन्द प्रकाश समेत कई प्रत्याशियों ने अपना – अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया और शक्ति प्रदर्शन किया. इस दौरान काफी संख्या में लोगों कि भीड उमड़ी रही. दिन भर समाहऱणालय और प्रखंड कार्यालय में दिन भर गहमा – गहमी का माहौल बना रहा. इस दौरान सभी प्रत्याशियों ने अपने – अपने द्वारा किये गए कार्यों के बारे में बताया और चुनावी मुद्दा को लोगों के समक्ष रखा.
