सुरक्षा के पुख्ता इंटेजाम
गिरिडीह : गिरिडीह जिले के पीरटांड़ प्रखंड के मधुबन स्थित पारसनाथ मकर संक्रांति मेले में लोगों की भारी भीड उमड़ रही है. आदिवासी समाज के लिए यह मेला सबसे बड़ा मेला होता है, जिसमें कई जिलों से हजारों की संख्या में लोगों की भीड उमड़ती है. हर साल 15 जनवरी के दिन यंहा भव्य मेला का आयोजन होता है. इधर मेले में विधि-व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नज़र आ रहा है.
