गिरिडीह. डीडीसी स्मृता कुमारी ने विशेष केंद्रीय सहायता, डीएमएफटी व अनटाइड फंड से संबंधित बैठक की. इस दौरान डीएमएफटी द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं के तहत किये जा रहे कार्याें के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सारे कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय से पूर्ण करायें. साथ ही अधिकारियों को गुणवत्ता, समयबद्धता और पारदर्शिता पर जोर देते हुए विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने और लंबित योजनाओं को जल्द निपटाने के निर्देश दिए गए, ताकि खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास हो सके. इसके उपरांत डीडीसी ने अनटाइड फंड के तहत संचालित योजनाओं की बारी-बारी से समीक्षा कर समयबद्ध तरीके से योजनाओं के क्रियान्वयन करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया. उन्होंने कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी पारदर्शिता और तत्परता के साथ करें. इसके अलावा उन्होंने विशेष केंद्रीय सहायता और जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) के तहत संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन को सुनियोजित तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया. बैठक में जिला योजना पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता ग्रामणी कार्य विभाग, योजना विभाग के अधिकारी समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे.
