बगोदर के बेको बंगाली टोला में मिला अधजली युवती का शव

गिरिडीह

इलाके में फैली सनसनी, पुलिस ने शुरू कि जांच – पड़ताल

गिरिडीह. गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के बको के बंगाली टोला गांव में एक सनसनी खेज घटना हुई है. यहां एक युवती का अधजला शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल में पुलिस पदाधिकारी और भारी संख्या में पुलिस के जवान मौके पर पहुंचकर मामले की जांच – पड़ताल में जुट गए है. जिस युवती का अधजला शव मिला है उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह शव एक-दो दिन पुराना बताया जा रहा है और युवती की उम्र भी 20 से 30 वर्ष बताई जा रही है. इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है. फिलहाल अभी घटनास्थल पर किसी को जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है. पुलिस ने पूरे घटनास्थल में जवानों कि तैनाती कर दी है और युवती के शव को भी कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया में जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *