गिरिडीह. गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मोतीलेदा पंचायत स्थित लकठाही गांव में कुएं से एक अज्ञात शव बरामद किया गया है. कुएं में शव होने की खबर फ़ैलते ही इलाके में सनसनी फ़ैल गयी. काफ़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ खेत मे बने कुंवे के समीप पहुंची गयी और मामले की सूचना बेंगाबाद थाना को दी गयी. सूचना मिलते ही बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की गयी. पुलिस के पहुंचने के बाद शव को कुएं से निकाला गया. शव को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि शव पुराना है और दो-तीन दिनों से कुएं में पड़ा होगा. खबर लिखे जाने तक शव कि शिनाख्त नहीं हो पायी थी. शव किसी युवक के होने का अनुमान लगाया जा रहा है. शव कुएं में कैसे पहुंचा या हत्या कर शव को कुएं में डाला गया है, यह चर्चा का विषय बना हुआ है. बेंगाबाद पुलिस पुरे मामले कि जाँच में जुटी हुई है.
