धनबाद: शिव मंदिर में गाय बांधने के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला; लोहे की रॉड और डंडों से पीटा

धनबाद

धनबाद. जिले के कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत छाताबाद नंबर 16 में शिव मंदिर परिसर में गाय बांधने का विरोध करने पर एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया. पीड़ित आकाश ने जब धार्मिक स्थल की मर्यादा का हवाला देकर गाय बांधने से मना किया, तो मोहल्ले के ही एक परिवार के आधा दर्जन लोगों ने संगठित होकर उस पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया. इस मारपीट में आकाश के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है. आकाश ने राम स्वरूप धोबी, संतोष रजक, धीरज कुमार सहित छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस के अनुसार मामला पुरानी रंजिश से भी जुड़ा हो सकता है. फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *