परिजनों ने अस्पताल में किया जमकर हंगामा, चिकित्सकों व नर्स पर लापरवाही का लगाया आरोप।
गिरिडीह. गिरिडीह जिले के डुमरी में मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र में एक नवजात बच्चे की मौत हो गई है. जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया है. घटना डुमरी थाना क्षेत्र की है. बताया गया कि शिशु स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को सुबह एक महिला का नॉर्मल डिलीवरी हुआ था. हालांकि देर रात के बाद बच्चे को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. जिसके बाद इसकी जानकारी नर्स को दी गई लेकिन किसी भी डॉक्टर या नर्स के द्वारा बच्चों का चेकअप नहीं किया गया. जिसके कारण शनिवार की सुबह बच्चों की मौत हो गई है. इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और चिकित्सकों और नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया. हालांकि हंगामा की खबर मिलने के बाद देखते हुए अस्पताल प्रभारी पहुंचनें के बाद दोषी लोगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर मामला शांत हुआ है.
