महिला यूट्यूबर के साथ बदसलूकी के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

नेशनल

UGC प्रोटेस्ट में विवाद: यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में आयोजित ‘अधिकार रैली’ के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला. इस विरोध प्रदर्शन को कवर करने पहुंचीं महिला यूट्यूबर रुचि तिवारी के साथ बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है, जिसके बाद विवाद और गहरा गया है. घटना के दौरान लेफ्ट (वामपंथी) विचारधारा की एक छात्रा और रुचि तिवारी के बीच तीखी झड़प हुई, जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया.

सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर बहस तेज हो गई है. कुछ यूजर्स का दावा है कि रुचि तिवारी से पहले उनकी जाति पूछी गई और फिर उनके साथ अभद्रता की गई. एक्स (X) पर कुछ समर्थकों का कहना है कि यदि पीड़िता किसी अन्य विशेष वर्ग से होती तो अब तक कड़ी कार्रवाई हो चुकी होती, इसी संदर्भ में अब जनरल कैटेगरी के लोगों के लिए भी विशेष कानून बनाने की मांग उठने लगी है. फिलहाल, यह मामला सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक चर्चा का विषय बना हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *