निष्पक्ष चुनाव के लिए रिसीविंग सेंटर की जांच: उपायुक्त ने की निरीक्षण

गिरिडीह

झारखंड. रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली रेड बर्ड एविएशन की निजी चार्टर एंबुलेंस के संबंध में बड़ा अपडेट सामने आया है। लापता विमान के चतरा जिले के जंगल क्षेत्र में क्रैश

जानकारी के अनुसार विमान ने शाम करीब 7:00 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और रात 8:30 बजे दिल्ली पहुंचना निर्धारित था। विमान में एक मरीज, मेडिकल टीम और क्रू सहित कुल पांच लोग सवार थे। उड़ान के कुछ समय बाद मौसम खराब होने पर एटीसी से संपर्क टूट गया था। प्रारंभिक लोकेशन लातेहार और पलामू के बीच बताई गई थी, जिसके बाद खोज अभियान तेज किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां और स्थानीय प्रशासन मौके की ओर रवाना हुए तथा संभावित क्षेत्र में सर्च व रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे की आधिकारिक पुष्टि और हताहतों की स्थिति को लेकर अभी विस्तृत बयान का इंतजार है।

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि राज्य सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और सभी यात्रियों की सुरक्षित बरामदगी के लिए हर संभव संसाधन लगाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *