धनबाद : झारखंड में चल रहे नगर निकाय चुनाव के तहत धनबाद में मेयर पद के लिए दाखिल किये गये नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. जांच के दौरान कुल 33 नामांकन पत्रों में से 3 उम्मीदवारों का नामांकन रद्द कर दिया है. नामांकन रद्द होने की वजह दस्तावेज
जानकारी के अनुसार अखिलेश्वर महतो और डॉ. सुशील कुमार द्वारा दाखिल किये गये नामांकन पत्रों के साथ संलग्न एफिडेविट अधूरे पाये गये हैं. साथ ही शपथ पत्र में आवश्यक जानकारियां पूरी तरह से दर्ज नहीं होने के कारण भी दोनों उम्मीदवारों का नामांकन अमान्य घोषित कर दिया गया. वहीं 27 वर्षीय पुष्पा कुमारी का भी नामांकन कम आयु की वजह से रद्द कर दिया गया. आयु संबंधी नियमों का उल्लंघन होने के कारण निर्वाचन अधिकारी द्वारा उनका नामांकन स्वीकार नहीं किया गया.
निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नामांकन पत्रों कीचाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष पद के सभी उम्मीदवारों के नामांकन वैध, 11 लोगों के बीच जंग जांच के बाद चुनावी मुकाबले में अब 30 उम्मीदवार शेष बचे हैं. आयोग द्वारा शुक्रवार को नामांकन वापस लेने की तिथि निर्धारित की गई है. नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेयर पद के लिए चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी. इधर, नामांकन जांच की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं और प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर चुनावी रणनीति बनाने में जुट गए हैं.
की कमी और आवश्यक जानकारियां पूरी तरह से दर्ज न होने के अलावा कम आयु सीमा भी बड़ी वजह है.
