रामनवमी को लेकर डीआईजी अंजनी कुमार झा पहुंचे गिरिडीह, समाहरणालय में दिया गया गार्ड ऑफ़ ऑनर,

गिरिडीह

एसपी डॉ. बिमल कुमार समेत तमाम पुलिस पदाधिकारियों के साथ की बैठक

गिरिडीह. आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है. लगातार वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर जिले के एसपी डॉ. बिमल कुमार ख़ुद तमाम पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के साथ- साथ अनुमंडलों का निरीक्षण भी कर रहे हैं और सभी पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं कि शांतिपूर्ण माहौल में रामनवमी का त्योहार संपन्न कराने के लिए हर स्तर पर तैयारियाँ पूरी हो. इसी कड़ी में आज उत्तरी छोटानागपुर जोन के डीआईजी अंजनी कुमार झा गिरिडीह पहुंचे. यन्हा समाहरणालय में उन्हें गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया. इसके बाद डीआईजी ने एसपी डॉ. बिमल कुमार समेत तमाम पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रामनवमी को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से क्या- क्या तैयारियाँ की गई हैं और कौन- कौन सा इलाका संवेदनशील और अतिसंवेदनशील है इसकी जानकारी ली. साथ ही रामनवमी के मौके पर निकलने वाली अखाड़ा को हर हाल में निर्धारित रूट से निकले, इसमें किसी तरह की कोई कोताही बर्दाश्त नहीं होगी. साथ ही उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जाए, ताकि किसी भी प्रकार के भ्रामक अफवाह न फैले. उन्होंने कहा कि जिन- जिन इलाकों में फोर्स की कमी हो वहां तुरंत एक्शन प्लान बनाएं और फ़ोर्स की तैनाती करें. बैठक के बाद डीआईजी ने कोर्ट परिसर का निरीक्षण किया और सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लेने के बाद एसपी डॉ. बिमल कुमार को दिशा- निर्देश दिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *