गिरिडीह जिला मारवाड़ी सम्मेलन एवं लायंस क्लब गिरिडीह टाउन की ओर से आयोजित शिविर में लगभग दो मरीजों की हुई हृदय स्वास्थ्य की जांच
गिरिडीह : द मिशन हॉस्पिटल दुर्गापुर, गिरिडीह जिला मारवाड़ी सम्मेलन एवं लायंस क्लब गिरिडीह टाउन की ओर से शनिवार को मोदी धर्मशाला में हृदय जांच शिविर लगाया गया. शिविर के विशेष अतिथि द मिशन हॉस्पिटल दुर्गापुर के चेयरमैन सह सीनियर कार्डियक सर्जन डॉ सत्यजीत बोस थे.
शिविर में डॉ सत्यजीत बोस के नेतृत्व में डॉ उद्धव दत्ता, डॉ मानस रंजन महापात्र, डॉ ज्योतिर्मय पान, डॉ आरित्रा रे, डॉ विकास मंडल ने लगभग दो सौ हृदय रोगियों की जांच की एवं सलाह दी. रोगियों का बीपी, शुगर, ईसीजी, इको की जांच की गई. लगभग 40 रोगियों को उच्चतर इलाज के लिए रेफर किया गया. मौके पर कार्डियक सर्जन डॉ सत्यजीत बोस ने मरीजों को संबोधित करते हुए हृदय को स्वस्थ रखने के टिप्स दिए और लापरवाही न बरतने की सलाह दी. गिरिडीह सिविल सर्जन डॉ शेख मोहम्मद जफरुल्लाह ने भी शिविर में पहुंचकर आयोजन की सराहना की.
इस दौरान सभी डाक्टरों को बुके देकर सम्मानित किया गया. मौके पर गिरिडीह जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला, सचिव राकेश मोदी, कोषाध्यक्ष विकास खेतान, लायंस क्लब गिरिडीह टाउन के अध्यक्ष निर्मल सलामपुरिया, सचिव धीरज जैन, कोषाध्यक्ष रवि अग्रवाल, राजेंद्र बगड़िया, प्रदीप डोकानिया, श्रवण केडिया, रत्न गुप्ता, प्रदीप जालान, अनिल अग्रवाल, अमरजीत सिंह सलूजा, रतन गुप्ता, अंकित सरावगी, नीलकमल भरतीया, संजय डांगाइच, संजय भुदोलिया, बांके बिहारी शर्मा, अनूप तुलस्यान, राहुल केडिया, अमित अग्रवाल, दीपक जैन, जीवन बासुका, रवि कयाल, संदीप जैन, डॉ तारकनाथ देव, डॉ मीता साव, विनीत केडिया सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.
