गिरिडीह. गिरिडीह के प्रसिद्ध कवि और शिक्षक डॉ ब्रजेश बर्णवाल को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर नेपाल की संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन द्वारा “मातृभाषा रत्न” मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें मातृभाषा के संरक्षण, संवर्धन और साहित्यिक उत्थान में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाएगा।
डॉ बर्णवाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरगंडा में हिंदी आचार्य पद पर कार्यरत हैं और उनकी सैकड़ों रचनाएं देश-विदेश की विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्हें साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कई प्रतिष्ठित सम्मान भी मिल चुके हैं।
शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन के अध्यक्ष आनंद गिरि मायालु ने डॉ बर्णवाल के बारे में कहा कि वे एक बहुआयामिक व्यक्तित्व के धनी हैं और उनकी कविताएं समाज को रूपांतरण करने ,सनातन धर्म को बढ़ावा देने और नारी उत्थान के लिए समर्पित है।
