भय के कारण जेएमएम की सरकार 90 की दशक में होने वाले कागजी बैलेट पेपर से करा रही है चुनाव : ऋतुराज

गिरिडीह

गिरिडीह. भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने झामुमो की सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि नगर निगम चुनाव कराने में झामुमो की सरकार की मंशा ठीक नहीं थी. यही कारण है की झारखंड की जनता के ख़ौफ़ के कारण झामुमो नगर निगम चुनाव दलीय आधार पर नहीं करवा रही है. उन्होंने कहा कि झारखंड की जेएमम सरकार को यह डर था कि नगर निगम चुनाव में राज्य की जनता उन्हें सबक सिखाने का काम करेगी. यही कारण है कि इस बार का नगर निगम चुनाव जेएमएम की सरकार 90 के दशक में होने वाले कागजी बैलट पेपर के आधार पर करवा रही है. उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव में राज्य की जनता झामुमो को सबक सिखाने का काम करेगी. उक्त बातें ऋतुराज सिन्हा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही. बता दें की नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए भाजपा समर्थित उम्मीदवार डॉ. शैलेंद्र चौधरी के पक्ष में आज शहर में बाइक रैली का आयोजन किया गया था और इसी बाइक रैली में शामिल होने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा गिरिडीह पहुंचे हुए थे. एक सवाल के जवाब में ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि भाजपा से बागी होकर जो भी नेता बगावत किया है इतिहास गवाह है कि वह मिट्टी में मिल गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *