दुमका. मोदी सरकार ने अमेरिका के सामने किया सरेंडर, दुमका में केंद्र पर जमकर बरसीं वृंदा करात

झारखंड

दुमका. झारखंड की उपराजधानी दुमका पहुंचीं सीपीआईएम की वरिष्ठ नेता वृंदा करात ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है. शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अमेरिका के दबाव में काम कर रही है और देश की संप्रभुता के साथ समझौता किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों का यह बयान कि भारत केवल एक महीने तक रूस से तेल ले सकता है, बेहद चिंताजनक है और यह सरकार के आत्मसमर्पण को दर्शाता है.

वृंदा करात ने स्थानीय मुद्दों को उठाते हुए पचुवाड़ा कोयला खदान का मामला भी प्रमुखता से रखा. उन्होंने आरोप लगाया कि कोयला कंपनी के वाहनों से लगातार हो रहे हादसों में स्थानीय आदिवासियों और दलितों की जान जा रही है और खदान क्षेत्र के लोगों का शोषण किया जा रहा है. उन्होंने केंद्र सरकार पर मनरेगा जैसी योजनाओं को कमजोर करने का आरोप भी लगाया. इन नीतियों के विरोध में 24 मार्च को नई दिल्ली में एक विशाल ‘जनाक्रोश रैली’ आयोजित की जाएगी, जिसके लिए संथाल परगना के गांव-गांव में लोगों को एकजुट किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *