डुमरी विधायक जयराम महतो ने कुलगो में किया चेकडैम का शिलान्यास

गिरिडीह
  • डेढ़ हजार भूमि को खेती की सिंचाई के लिए मिल सकेगा पानी, विधायक ने बग़ैर नाम लिए झामुमो कार्यकर्ताओं पर लगाया शिलापट्ट तोड़ने का आरोप, कहा अगर कुबब्त है तो मेरे द्वारा बनाये गए सड़क को भी उखाड़ कर ले जायें, भवन को बम से उड़ा दें

गिरिडीह. गिरिडीह जिले के डुमरी के कुलगो दक्षिण में घुटलाही नाला पर लघु सिंचाई योजना के तहत डुमरी विधायक जयराम महतो ने एक चेकडैम निर्माण कार्य का शिलान्यास किया है जो लगभग 30 लाख रुपए की लागत से बनाया जाएगा जिसे लगभग तीन महीने में कार्य को पूर्ण करना है. वहीं यह चेकडैम के निर्माण होने से कुलगो दक्षिणी पंचायत की 1 हजार से लगभग डेढ़ हजार हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की व्यवस्था मिल सकेगी जिससे किसानों का पैदावार बढ़ेगा. शिलान्यास के मौके पर विधायक जयराम महतो ने बिना नाम लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा शिलापट्ट तोड़े जाने की निंदा करते हुए कहा कि डुमरी में 20 सालों से एक पार्टी का एकत्र राज रहा था. लेकिन अब सत्ता उनके हाथों से छीन गई है. ऐसे में वह लगातार हमारे द्वारा किए गए शिलान्यास के शिला पट को तोड़ देते हैं. जिसको लेकर उन्होंने कहा कि वह हमारे द्वारा बनाए गए सड़क, भवन, स्कूल, चेकडैम को भी तोड़ दें. शिलापट्ट तोड़ने से क्या फायदा है और ऐसी घटना का विधायक ने कड़ी निंदा की है. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *