गिरिडीह. गिरिडीह में निकाय चुनाव में छिटपुट हिंसा की घटना के बीच मतदान जारी है। निगम के वार्ड 27 और शहर के बुलाकी रोड के बूथ संख्या 1 और 2 में अचानक दो वार्ड पार्षद उम्मीदवार के समर्थक आपस में उलझ पड़े। दोनों के बीच मामूली पत्थरबाजी की घटना के दौरान जमकर मारपीट हुआ। मारपीट की सूचना के बाद सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते और एसडीपीओ जीतवाहन ओरांव और डीएसपी नीरज सिंह भी पुलिस जवानों के साथ आए और दोनों के समर्थकों पर लाठी चार्ज कर भगाया. मामले को लेकर डीएसपी नीरज सिंह ने कहा कि स्थिति नियंत्रित में है और मतदान जारी है।
