झुंड से बिचड़े हाथी ने कच्चे मानों काे बनाया निशाना

गिरिडीह

बुधवार की रात चिचाकी व भलपहरी में मचाया उत्पात, दहशत में हैं ग्रामीण

गिरिडीह. झुंड से बिछड़ा हाथी सरिया क्षेत्र के जंगल में पहुंच गया है. इससे ग्रामीण दशहत में है. जानकारी के अनुसार सरिया प्रखंड क्षेत्र के चिचाकी और भलपहरी गांव में झुंड से बिछड़े एक हाथी बुधवार को रात पहुंचा. उसके पहुंचने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में दशहत का महौल बन गया.

हाथी ने बुधवार की रात भलपहरी गांव में आदिवासी समुदाये के एक व्यक्ति का कच्चे मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया, वहीं गुरूवार की अगले सुबह चिचाकी पिपराडीह के पास रेलवे लाइन के समीप बन रहे अंडरब्रीज स्थल पर मजदूरों के एक स्थायी झोपड़ी को नुक्सान पहुंचाया. हालांकि जानमाल की क्षति नहीं हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *