इवनिंग वॉक बनी आखिरी सैर, सरायकेला में बेकाबू बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत, पोती गंभीर

नेशनल

सरायकेला. सरायकेला-राजनगर मार्ग पर कोलाबाडिया के समीप शनिवार की शाम हुए सड़क हादसे में इवनिंग वॉक कर रही एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी पोती गंभीर रूप से घायल हो गयी. मृतका की पहचान कोलाबाडिया निवासी तारु दास (60) के रूप में हुई है. घायल पोती नेहा दास (12) का इलाज सरायकेला सदर अस्पताल में चल रहा है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम करीब 5.30 बजे तारु दास अपनी पोती नेहा दास के साथ सड़क किनारे इवनिंग वॉक कर रही थीं. इसी दौरान एक अनियंत्रित बाइक ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि दादी और पोती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं.

वहीं हादसे में घायल पोती नेहा दास का इलाज सरायकेला सदर अस्पताल में चल रहा है. चिकित्सकों के अनुसार नेहा के पीठ और छाती में गंभीर चोटें आई हैं, हालांकि उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर बतायी जा रही है. घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है. स्थानीय लोगों ने सरायकेला–राजनगर मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चालकों पर नियंत्रण की मांग की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *