भारी मात्रा में जावा महुआ व अवैध महुआ शराब जब्त, धंधेबाजों में मचा हड़कंप
गिरिडीह. गिरिडीह एसडीएम सह प्रभारी उत्पाद अधीक्षक श्रीकांत यशवंत विस्पुते के निर्देश पर आज उत्पाद विभाग की टीम ने घोडथंभा ओपी क्षेत्र के बल्हारा एवं मकडीहा गांव में अवैध जावा महुआ शराब कारोबार के खिलाफ छापेमारी चलाया. इस दौरान टीम ने बल्हारा एवं मकडीहा गांव में भारी मात्रा में अवैध जावा महुआ व अवैध महुआ शराब को नष्ट करते हुए महुआ शराब बनाने वाली भट्ठियों को भी नष्ट कर दिया. इस दौरान टीम ने करीब 600 किलो से अधिक जावा महुआ और 135 लीटर से अधिक महुआ शराब को जब्त करते हुए उसे नष्ट किया है. छापेमारी दल में उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक रवि रंजन और उनकी टीम शामिल थी. बताया गया कि अवैध शराब कारोबार में शामिल तीन अभियुक्तों के खिलाफ प्राथमिक भी दर्ज कर ली गई है और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.
