बगोदऱ विधायक नागेंद्र महतों ने आश्रितों को सौंपा चेक
गिरिडीह. गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गादी पंचायत में विगत 24 नवंबर 2025 को हाथी हमले में बोधि पंडित एवं शांति देवी की दर्दनाक मौत हो गई थी. घटना के बाद बगोदर विधायक सह सचेतक नागेन्द्र महतो ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढाढस बंधाया था. तथा मुआवजा राशि दिलाने का भरोसा दिया था. विधायक के निर्देश पर विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात आज दोनों मृतकों के आश्रित परिजनों को मुआवजा राशि का चेक सौंपा गया. बोधि पंडित एवं शांति देवी के परिजनों को 3 लाख 70 हजार रुपये-3 लाख 70 हजार रुपये का चेक बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो के द्वारा प्रदान किया गया. गौरतलब है कि घटना के बाद पहले ही आश्रित परिजनों को 30-30 हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई जा चुकी थी. विधायक ने इस दौरान परिजनों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. मौके पर सांसद प्रतिनिधि देवनाथ राणा, जिला परिषद सदस्य सुरज सुमन भाजपा नेता नारायण पाण्डे समेत कई लोग मौजूद थे.
