नम आंखो से मां सरस्वती को दी गई विदाई, प्रतिमा विसर्जन को लेकर पुलिस प्रशासन रही अलर्ट पर

गिरिडीह

गिरिडीह. विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमाओं को धूमधाम से विसर्जित किया गया. नम आंखो से बच्चो व नवयुवकों ने मां सरस्वती को विदाई दी. नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में दोपहर से ही प्रतिमा का विसर्जन आरंभ हो गया था. लगभग शैक्षणिक संस्थानों में शनिवार को प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया है लेकिर कुछ पूजा पंडालों में स्थापित प्रतिमा का विसर्जन कल यानि रविवार को किया जाएगा. शहर के अलग-अलग इलाकों में संचालित शैक्षणिक संस्थानो व पूजा पंडालो से कोई ट्रैक्टर में तो कोई टेम्पू पर मां सरस्वती की प्रतिमा को लेकर अबीर-गुलाल लगाते व नाचते गाते हुए विसर्जन किया. विसर्जन से पूर्व जुलूस में छात्र-छात्राओं व युवकों ने मां सरस्वती के जयकारे भी लगाए. जुलूस को लेकर शहर में पुलिस भी चाक-चौबंद रही. शहर के मानसरोवर तालाब में ज्यादातर प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ. प्रतिमा विसर्जन को लेकर गिरिडीह के एसपी डॉ. बिमल कुमार खुद मॉनिटरिंग कर रहें थे. प्रतिमा विर्जसन को लेकर एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते, एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, डीएसपी नीरज कुमार सिंह, बीडीओ गणेश रजक, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार, नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार भी पूरे मुस्तैदी के साथ अलग-अलग इलाकों का भ्रमण करते रहें. शहर के विभिन्न चौक-चौराहों में सुबह से ही पुलिस बल के जवानों की तैनाती कर दी गयी थी. वहीं असामाजिक तत्वों पर नजर रखने को लेकर सिविल ड्रेस में भी कई पुलिस जवान अलग-अलग इलाकों में घूम-घूम कर जायजा ले रहें थे. शहर के टावर चौक, कालीबाङी चौक, पदम चौक, बडा चौक, बरवाडीह, बभलटोली, कोलडीहा, हुट्टी बाजार, मुस्लिम बाजार, कुरैसी मुहल्ला, ,बरगंडा, न्यू बरगंडा, पावर हाउस रोङ, अरगाघाट, बरमसिया, मकतपुर, भंडारीडीह, अलकापुरी, मोहनपुर, बिशनपुर, बोङो, पचंबा, महेशलुंडी के अलावे आस-पास के पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल के जवान प्रतिमा विसर्जन कराने को लेकर मुस्तैद दिखें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *