पहले पति गया, अब बेटा भी…! झारखंड के किरीबुरू के सड़क हादसे में उजड़ गया एक मां का संसार

झारखंड

झारखंड. झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के किरीबुरू थाना क्षेत्र में सोमवार को बस और बाइक की भीषण टक्कर ने एक मां की दुनिया उजाड़ दी. इस दर्दनाक सड़क हादसे में 15 वर्षीय पवन करूआ की इलाज के दौरान मौत हो गई. पवन जैसे ही जिंदगी की दहलीज पर कदम रख रहा था, काल ने उसे लील लिया. इस सड़क हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल पवन को पहले किरीबुरू सेल अस्पताल लाया गया. हालत नाजुक देख उसे तुरंत टिस्को अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह खबर सुनते ही हॉस्पिटल कैंपस में चीख-पुकार शुरू हो गई.पवन करूआ स्वर्गीय शिव शंकर करूआ का इकलौता बेटा था. शंकर करूआ का परिवार किरीबुरू की प्रोस्पेक्टिंग कॉलोनी में रहता है. पवन करूओ किरीबुरू के सेंट्रल स्कूल में पढ़ता था. वह परिवार का इकलौता चिराग था.पवन के पिता शंकर करूआ का पहले ही देहांत हो चुका था. पति की मौत के बाद उसकी मां मजदूरी कर अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही थीं. बेटे से ही उन्हें भविष्य की उम्मीद थी. लेकिन, जब बेटे की मौत की खबर मिली, तो मां बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ीं. उनका रुलाई सुनकर वहां मौजूद हर आदमी की आंखें आंसू से भर आईं. अपने जिगर के टुकड़े को खोने के बाद पवन की मां का बुरा हाल है. रोते-रोते मां बार-बार यही कहती रहीं, “पहले मेरे पति को ले गया भगवान… अब मेरा बेटा भी छीन लिया. अब मैं किसके सहारे जियूं?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *